Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

सेजेस हसौद में सरस्वती योजना के तहत 86 छात्राओं को साइकिल वितरित, अतिथियों ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद,,,

बेटियां हैं तो कल है: सेजेस हसौद में साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच को धरातल पर उतारने का संकल्प खूब पढ़े-खूब बढ़े: स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद में जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को बांटी साइकिलें

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

हसौद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) हसौद में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की 86 छात्राओं को मुख्य अतिथियों के हाथों साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशीला सिन्हा ने छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है।” उन्होंने आगे कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों की राह आसान करना है ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी न हो। सुश्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में लगातार शिक्षा के स्तर को सुधारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हसौद शत्रुघन यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, शाला विकास प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम जायसवाल, सदस्य प्रमोद शर्मा और प्रखर सिंह ने भी उपस्थित होकर छात्राओं को निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को लगन से पढ़ाई कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read