Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा ( ऐश्वर्य सी जी 24 न्यूज) कारगिल युद्ध में अपनी वीरता, अदम्य साहस और पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा करने वाले अमर शहीदों की याद में जांजगीर-चांपा में भव्य आयोजन होने जा रहा है। पूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा 28 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस गौरवमयी अवसर पर देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

शाम 4:30 बजे कलेक्टरेट से शुरू होगी बाइक

रैलीसंघ से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 26 जुलाई (रविवार) को शाम 4:30 बजे होगी। कलेक्टरेट परिसर जांजगीर से एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली देशभक्ति के नारों के साथ नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी, जो लोगों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जगाएगी।

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह

बाइक रैली के समापन के बाद, शाम 6:00 बजे कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में मुख्य समारोह आयोजित होगा। यहाँ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलेवासियों से शामिल होने की अपील

पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने जांजगीर-champa जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और राष्ट्रप्रेमियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। संघ ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करें तथा इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाएं।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
11 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
14 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने की सख्त कार्रवाई की मांग, पहुंचे चांपा थाना,,,

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने की सख्त कार्रवाई की मांग, पहुंचे चांपा थाना,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read