Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

चांपा (ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज) छत्तीसगढ़ माटी की सच्ची पुत्री विश्व विख्यात पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा द्वारा श्री कृष्ण गौशाला परिसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर उपस्थित बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन के कलाकारों सहित जनमानस ने पद्म विभूषण विश्व विख्यात तीजन बाई के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए

साहित्यकार रमाकांत सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य स्तर के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई महाभारत पंडवानी के कापालिक विधा पर अद्भुत प्रदर्शन करने वाली मां सरस्वती की सच्ची पुत्री थी फिल्म लेखक कलाकार गिरधारी यादव ने कहा कि प्रतिभा जहां भी जिस भी परिस्थिति में हो वह अपनी मेहनत से मुकाम हासिल कर ही लेता है तीजन बाई का जीवन अत्यंत कठिनाई और संघर्षों से भरा रहा है फिर उन्होंने अपनी कला साधना से गांव से निकलकर विश्व स्तर पर नाम किया उनका व्यक्तित्व कला साधकों को प्रेरणा देता रहेगा।

साहित्यकार शशि भूषण सोनी ने कहा कि तीजन बाई विलक्षण प्रतिभा की धनी थी उनकी हर एक प्रस्तुति जीवंत रूप में होती थी।


स्वतंत्र पत्रकार कलाकार अनंत थवाईत ने कहा कि तीजन बाई का नाम छत्तीसगढ़ से निकलकर विश्व स्तर पर पंडवानी गायन के लिए मशहूर हुआ यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव है। साहित्यकार शिक्षक रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि तीजन बाई की लोककला शैली किसी भी कहानी को जीवंत करने के लिए मुख्य रूप से सराही जाती थी महाभारत काव्य का लोक गाथा वर्णन उनकी खासियत थी।

अधिवक्ता साहित्यकार महावीर सोनी ने पुराने दिनों की याद करते हुए बताया कि चांपा की धरती पर तीजन बाई का कार्यक्रम स्मरणीय है उनका नाम कला जगत मे स्वर्ण अक्षरों मे दर्ज हो गया है l बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन प्रोड्यूसर डायरेक्टर अखिलेश कोमल पांडे ने तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ माटी की सच्ची सौंधी खुशबू बताया और पंडवानी के साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली लोक गायिका के रूप मे सदैव जनमानस के मस्तिष्क पटल पर वे विराजमान रहेंगी।


शोक श्रद्धांजलि सभा के अंत मे दो मिनट मौन धारण कर सभी उपस्थित जन एवं कलाकारों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की शोक श्रद्धांजलि अवसर पर साहित्यकार रमाकांत सोनी, फिल्म राइटर रचनात्मक निर्देशक गिरधारी यादव, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन प्रोड्यूसर डायरेक्टर अखिलेश कोमल पांडे, सहित उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
11 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
14 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read