Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
जांजगीर चांपा

चांपा। मां समलेश्वरी की पावन धरा कोसा-कासा कंचन नगरी चांपा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आकाश सिंह एवं मंडल प्रभारी योगेश गोयल का प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशा, पटाखों और गाजे-बाजे के साथ भारी उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

वरिष्ठ नेताओं से मिला संगठन विस्तार का मंत्र

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने भारतीय जनता पार्टी के संघर्षों और पार्टी के उच्च आदर्शों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। भाजपा चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति और कार्यपद्धति से अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने आत्मीय स्वागत भाषण दिया और सभी युवाओं को एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आवाहन किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस सांगठनिक बैठक में भाजपा और भाजयुमो के कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ग्यारसी मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष राम खूबवानी, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, मंडल महामंत्री गोपी चंद बरेठ, मंडल कार्यालय मंत्री सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला मंत्री देवव्रत देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी, अज्जू वीरानी और जिला बुनकर प्रकोष्ठ सह-संयोजक संजय देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी के सदस्य रहे मौजूद

बैठक को सफल बनाने में युवा मोर्चा के महामंत्री द्वय प्रदीप यादव व आदर्श पाण्डेय, उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, शैलेन्द्र देवांगन, किशन देवांगन, राजेंद्र यादव, रवि सूर्यवंशी, सिद्धार्थ पाठक, दीपक देवांगन, सुधीर सोनी, दुर्गेश पटेल, पुष्कर पटेल, मनोज देवांगन, अनीश सिंह, अरुण देवांगन और अमित चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता (भगिनी गण) उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
कोरबा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

कोरबा में फर्जी अंकसूची से नौकरी का आरोप: 17 साल बाद खुला मामला, प्रधान पाठक पर जालसाजी के गंभीर आरोप,,,

कोरबा में फर्जी अंकसूची से नौकरी का आरोप: 17 साल बाद खुला मामला, प्रधान पाठक पर जालसाजी के गंभीर आरोप

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read