Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
जांजगीर चांपा

चांपा। चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध बिक्री से जुड़े कई संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह चांपा थाना पुलिस के प्रभारी अशोक वैष्णव की संयुक्त टीम ने हनुमान मंदिर के पास छापेमार कार्रवाई कर लंबे समय से संचालित किए जा रहे कथित नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के आसपास लंबे समय से गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस संबंध में समय-समय पर समाचार भी प्रकाशित हुए थे। पुलिस को भी इस कारोबार पर कार्रवाई के लिए लगातार निर्देश मिल रहे थे, लेकिन आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नगर में इसे नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी पुड़ियों में गांजा बेचकर युवाओं को नशे की लत लगाने वाले तत्वों पर इस कार्रवाई से अंकुश लगेगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी और युवाओं को नशे से बचाने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read