Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला; पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने धारदार हथियार से किया वार,,,

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर धारदार हथियार से वार का आरोप

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर चांपा । नगर पंचायत खरोद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में उनके सिर, नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब महेश्वर यादव के छोटे भाई शिवनाथ यादव को पौनी पसारी सब्जी मार्केट के पास रोककर कथित रूप से धमकाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने शिवनाथ यादव के मोबाइल से महेश्वर यादव को फोन कर मौके पर बुलवाया। जैसे ही वे वहां पहुंचे, पहले से मौजूद समीर यादव, साहि यादव और स्वप्निल यादव ने उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से महेश्वर यादव को पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा एवं गुप्ती जैसे धारदार हथियार से हमला किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में महेश्वर यादव के सिर, नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।


परिजनों का दावा है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी महेश्वर यादव पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। उस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था और वह प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read