Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण टीम जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ एवं धर्म ब्लड बैंक सेंटर चांपा के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर डे के उपलक्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न*,,,

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण टीम जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ एवं धर्म ब्लड बैंक सेंटर चांपा के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर डे के उपलक्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न*

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर-चांपा। सरस्वती सेवा मंडल चांपा, धर्म ब्लड सेंटर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सरस्वती सेवा मंडल चांपा, धर्म ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे एवं सी ए डे के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को चांपा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भगिनी निवेदिता सभाकक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम सी ए योगेश साहू (जांजगीर) ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रदीप राठौर, तेजीराम पटेल, समीर सोनी, सागर सोनी, विवेकानंद गुप्ता, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के रमेश कुमार सोनी (जिला अध्यक्ष ) ओमप्रकाश स्वर्णकार,( जिला उपाध्यक्ष ) कमल किशोर सोनी,(सचिव ) सुजल देवांगन, जय शंकर, अजय राम, लव सोनी एवं कुश सोनी (मीडिया प्रभारी ) दीपेश पाठक, शशिभूषण सोनी एवं उनकी पत्नी संगीता सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी, नमन कामदार, सुरेंद्र कुमार, बजरंग दास कंसारी, टिकेश्वर प्रधान एवं उनकी पत्नी मनोरमा प्रधान, महेश यादव, सतीश यादव, धनराज पटेल तथा अजय पटेल सहित अनेक लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


उसके पश्चात शाम को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले डाक्टर रवि सराफ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री पंकज चंदानी दोनों का सम्मान गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जतिंदर पाल सिंह संभाग संरक्षक श्री राजेश सोनी उपाध्यक्ष श्री जयशंकर रात्रे जिला सचिव श्री घनश्याम देवांगन शामिल रहे।



रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कश्यप, निखिल अग्रवाल, गिरिजा शंकर देवांगन, देहदानी पवन यादव, डॉ. शांति कुमार सोनी, सी ए नवनीत सोनी, पत्रकार उमाशंकर तिवारी, पत्रकार शुभांशु मिश्रा, मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव डॉ जतिंदर पाल सिंह प्रदेश सलाहकार अमोलक सिंह ,रमेश कुमार सोनी (जिला अध्यक्ष ) ओमप्रकाश स्वर्णकार,( जिला उपाध्यक्ष ) कमल किशोर सोनी, (सचिव )राजेश कुमार सोनी (संभाग सचिव ) घनश्याम देवांगन महासचिव एवं जयशंकर रात्रे नारायण स्वर्णकार, (वरिष्ठ अभिकर्ता ) भारतीय जीवन बीमा निगम एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. लक्ष्मीप्रियम स्वर्णकार,श्री श्याम माधव क्लिनिक संचालिका निशु दुबे, सहित धर्म ब्लड सेंटर के समस्त स्टाफ, सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ एवं सरस्वती सेवा मंडल के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read