Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

सक्ती में दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, 2 बदमाश मौके से फरार, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस,,,,,

सक्ती में दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, 2 बदमाश मौके से फरार, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस...

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
सक्ति

सक्ती (ऐश्वर्य सी जी 24 न्यूज) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिनदहाड़े एक युवती को गोली मार दिए जाने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सक्ती जिले के सक्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर टी गई हैं।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read