Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

चांपा: प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में सुरक्षा पर सवाल, हादसे में एक श्रमिक की मौत के बाद हड़कंप,,,

चांपा: प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में सुरक्षा पर सवाल, हादसे में एक श्रमिक की मौत के बाद हड़कंप,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

चांपा (ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोरेलाल कंवर (42 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिकल फील्ड में कार्यरत था और ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच गोरेलाल करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एक स्ट्रक्चर के एंगल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान एंगल और मजदूर दोनों अचानक नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन द्वारा घायल मजदूर को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मजदूर की असमय मौत से उसके परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read