Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

धान चोरी का सनसनीखेज मामला: पामगढ़ के सिद्धि विनायक राइस मिल में फेंसिंग काटकर घुसे शातिर चोर,,,

धान चोरी का सनसनीखेज मामला: पामगढ़ के सिद्धि विनायक राइस मिल में फेंसिंग काटकर घुसे शातिर चोर,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

पामगढ़ (ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से आ रही है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने राइस मिल को अपना निशाना बनाया था। लेकिन पामगढ़ पुलिस की मुस्तैदी और तेजतर्रार कार्रवाई के आगे इन चोरों की चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए 8 शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।


दरअसल, पूरी वारदात 14 जून की रात करीब 9 बजे की है। चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल का चौकीदार जब खाना खाने के लिए मुख्य गेट की तरफ गया, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने मिल के पीछे की फेंसिंग काट दी। चोरों ने अंदर घुसकर धान की बोरियां पार करना शुरू कर दिया। चौकीदार को जब खेत में धान बिखरा हुआ दिखा, तो उसने तुरंत मिल मालिक को सूचना दी। अगली सुबह गिनती करने पर पता चला कि मिल से 50 कट्टी धान गायब था, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी ऋषि सिंह की रिपोर्ट पर पामगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 249/2026 दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन हुआ। मुखबिरों के जाल और पुलिस की मुस्तैदी से अकलतरा और चंडीपारा में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।नतीजा यह रहा कि महज 24 घंटे में पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोच लिया। जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अकलतरा की एक अन्य राइस मिल से 65 कट्टी धान, 21 हजार रुपये नगद, एक पिकअप वाहन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।



गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:-

1. राजा लहरे (26 वर्ष) - चंडीपारा, पामगढ़
2 रामकुमार भार्गव (28 वर्ष) - अकलतरा
3 कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26 वर्ष) - अकलतरा
4 बीर सिंह बंजारे (24 वर्ष) - अकलतरा
5 अजय पाटले (24 वर्ष) - अकलतरा
6 लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24 वर्ष) - अकलतरा
7 शैलेष राय (26 वर्ष) - अकलतरा
8 राकेश कुमार साहू (36 वर्ष) - चंडीपारा, पामगढ़, इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इलाके में इस त्वरित कार्रवाई के बाद पामगढ़ पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read