Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शीतल चंद्रवंशी होंगी चांपा नगर पालिका की नई सीएमओ, सोनवानी भेजे गए आरंग,,,

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शीतल चंद्रवंशी होंगी चांपा नगर पालिका की नई सीएमओ, सोनवानी भेजे गए आरंग

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

चांपा (ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) राज्य शासन द्वारा जारी ताजा प्रशासनिक आदेश के तहत चांपा नगर पालिका में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रीमती शीतल चंद्रवंशी चांपा नगर पालिका की नई कमान संभालेंगी। शासन ने उनका स्थानांतरण आरंग नगर पालिका से चांपा के लिए किया है।

श्रीमती चंद्रवंशी इससे पहले आरंग नगर पालिका में पदस्थ थीं, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया। वहीं, चांपा नगर पालिका में वर्तमान में पदस्थ सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी को अब आरंग नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपते हुए वहां स्थानांतरित किया गया है। शासन के इस आदेश के बाद दोनों ही अधिकारी जल्द ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

शहर के विकास को मिलेगी नई गति

गौरतलब है कि नगर पालिका के प्रशासनिक संचालन, शहर के विकास कार्यों की निगरानी और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम जनता की बुनियादी समस्याओं के त्वरित निराकरण की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है। ऐसे में इस तबादले को चांपा नगर पालिका के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।इस बदलाव के बाद अब स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सीएमओ शीतल चंद्रवंशी के पदभार ग्रहण करने के बाद चांपा शहर में जनसुविधाओं, स्वच्छता और लंबित विकास कार्यों को लेकर क्या नई प्राथमिकताएं तय की जाती हैं।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read