Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

स्पष्ट लक्ष्य के साथ बाल संस्कार शिविर सम्पन्न; लक्ष्य हमें दिशा का एहसास कराते हैं...ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका,,,

स्पष्ट लक्ष्य के साथ बाल संस्कार शिविर सम्पन्न; लक्ष्य हमें दिशा का एहसास कराते हैं...ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा (ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज) दिनांक 27/5/2026 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जांजगीर पेण्ड्री द्वारा मुनुन्द स्थित होली हंस सरोवर में बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं संस्कारों में दिव्यता लाने हेतु 3 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आज समापन हुआ l इसमें 8 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के आयु वर्ग के 20 बच्चों ने भाग लिया l बच्चों के भविष्य को संवारने ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ भ्राता टीका राम धीवर, शिक्षक भी उपस्थित थे l


बच्चों के भविष्य को लेकर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका ने कहा कि बिना स्पष्ट लक्ष्य के मंजिल पर पहुंचना बहुत मुश्किल है हमारा लक्ष्य किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना चाहिए अपने लक्ष्य को स्वयं सेट करना है कि मुझे क्या और कैसे बनना है जिस प्रकार चौराहे पर खड़ा यात्री को ये नही पता कि कौन सा रास्ता किस दिशा की ओर जायेगा तो उसका मंजिल पर पहुंचना कठिन हो जायेगा इसी प्रकार अपने जीवन के लक्ष्य को हमें स्पष्ट रखना है जितना लक्ष्य ऊँचा होगा उतना ही व्यक्तित्व भी ऊँचा होता जायेगा l उन्होंने कहा कि संकल्प अथवा विचार का हमारे जीवन में बहुत महत्व है l संकल्प ही कर्म में आता है l श्रेष्ठ विचार होंगे तो कर्म भी श्रेष्ठ होंगे l कर्म श्रेष्ठ होंगे तो खुशी भी मिलेगी और दूसरों को भी खुशी बाँट सकते हैं l
इस शिविर में बच्चों के लिए ध्यान, प्रार्थना, गीत, कविता, डांस, पेंटिंग चित्रकला, कुर्सी दौड़ आदि का प्रतियोगिता भी रखा गया l कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कु. ओशिका देवांगन द्वितीय गौतम साहू एवं तृतीय में दिक्षा कुमारी देवांगन जलेबी दौड़ प्रतियोगिता (छोटे बच्चे )में प्रथम दिक्षा देवांगन द्वितीय में प्रिंसु तृतीय में मानस कुमार (बड़े बच्चों में )प्रथम ओशिका देवांगन द्वितीय शिवम देवांगन तृतीय में कु. देविका धीवर डांस प्रतियोगिता (बड़े बच्चे )में कु. देविका धीवर प्रथम,अदिति कश्यप द्वितीय, और तृतीय में धानी देवांगन (छोटे बच्चों में )प्रथम दिक्षा देवांगन, द्वितीय मानस धीवर, तृतीय में हिमांशी देवांगन ग्रुप डांस में प्रथम कु.वाणी देवांगन कु. दिक्षा द्वितीय में गौतम,प्रिंसु,वंशु चित्रकला में प्रथम गौतम साहू द्वितीय ओशिका देवांगन तृतीय में वाणी देवांगन l इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों के साथ सभी को पुरस्कार दिया गया तथा बच्चों के साथ सभी नें ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया l संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आज गरिमापूर्ण समापन हुआ

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read