Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

चांपा में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,,,

* भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान, जलापूर्ति भी हो रही प्रभावित * गांधी भवन के पास नए सब-स्टेशन के लिए तत्काल भूमि आवंटन करने की मांग

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

चांपा/जांजगीर-चांपा: (ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज)
चांपा शहर में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधारी यादव ने मोर्चा खोल दिया है। जांजगीर-चांपा जिला के स्थापना दिवस (25 मई) के अवसर पर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। श्री यादव ने कलेक्टर से स्वयं चांपा पहुंचकर नगर की जमीनी समस्याओं का निरीक्षण और अवलोकन करने का आग्रह भी किया है।


भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि


कलेक्टर को सौंपे पत्र में प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव ने बताया कि चांपा नगर में घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से आम जनमानस बेहद परेशान है। इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बार-बार बिजली जाने के कारण शहर की जलापूर्ति (वाटर सप्लाई) भी पूरी तरह बाधित हो रही है, जिससे लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या का तत्काल स्थाई निराकरण किया जाना बेहद जरूरी है।


विभागों की नाकामी पर उठाए सवाल, भूमि आवंटन की मांग


श्री यादव ने विभागों की सुस्त कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नए सब-स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने से पहले भूमि आवंटन के लिए नगरपालिका और राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गई, जो कि संबंधित विभागों की बड़ी नाकामी को दर्शाता है।


उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि चांपा शहर में नए सब-स्टेशन निर्माण के लिए गांधी भवन के पास चिन्हित भूमि का आवंटन तत्काल पूरा कराया जाए। साथ ही शासन को नए विद्युत सब-स्टेशन का स्टेटमेंट प्रस्ताव भेजकर शहर की जनता को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात दिलाई जाए।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read