Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग के EE शशांक सिंह पर गिरी निलंबन की गाज, शासन ने थमाया आदेश

*ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज वेबसाइट के लिए सर्च करें*👇 www.ashwarycg24.com *खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक, युट्यूब चैनल को भी सब्स्क्राइब करें और लाइक व शेयर करना न भूलें।* खबर और विज्ञापन के लिए हमें संपर्क करें। *भूपेंद्र देवांगन* प्रधान संपादक, 9406422328, 8319335196

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर-चांपा(ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज)जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता (ईई) शशांक सिंह को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा से प्राप्त प्रतिवेदन और सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ वाहन चालक श्री शशिकांत साहू से मोबाइल पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई।

शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में शशांक सिंह का मुख्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नया रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

यह आदेश जल संसाधन विभाग के उप सचिव रविंद्र कुमार मेढेकर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read