Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

जांजगीर धुरकोट मे फूड पॉइजनिंग ने ली एक बच्चे की जान, तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी थी हालत,,,,,

*ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज वेबसाइट के लिए सर्च करें*👇 www.ashwarycg24.com *खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक, युट्यूब चैनल को भी सब्स्क्राइब करें और लाइक व शेयर करना न भूलें।* खबर और विज्ञापन के लिए हमें संपर्क करें। *भूपेंद्र देवांगन* प्रधान संपादक, 9406422328, 8319335196

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा (ऐश्वर्य सी जी 24 न्यूज) जांजगीर चांपा जिले में फूड प्वॉइजनिंग की घटना सामने आई है. जिले के धुरकोट गांव में एक ही परिवार के चार बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए. इन बच्चों में एक बच्चे की इलाज से पहले मौत हो गई. बाकी तीन बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिजनों ने इस घटना को लेकर बताया कि सभी बच्चे कल शाम को तरबूज खाए थे. उसके बाद रात में चिकन खाए थे. इसके बाद इनकी तबीयत खराब हुई और सभी बच्चे बीमार पड़ गए.

अखिलेश धीवर की हुई मौत
परिजनों ने बताया कि बच्चों के नानी ने जांजगीर से तरबूज खरीदी थी. उसके बाद बच्चों ने रविवार शाम को तरबूज खाया. रात में खाने में बच्चों ने चिकन खाया. इसके बाद देर रात 12 साल के अखिलेश धीवर के पेट में दर्द हुआ. उसके बाद बाद उसे उल्टी दस्त हुआ. किसी तरह रात भर घर में ही रहने के बाद सुबह फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस बुलाया गया. एंबुलेंस में उसे ले जाने की तैयारी हो रही थी कि अखिलेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जिला अस्पताल में तीन अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया है. जिसमें भूपेद्र धीवर, हिमेश धीवर और श्री धीवर शामिल है. तीनों बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है


सुबह जिस बच्चे को लाया गया. उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था, जिसका पोस्ट मार्टम कराया गया है और मौत की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है, अन्य तीन बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असली वजह का पता चल सकेगा.तरबूज और चिकन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी. - डॉ इक़बाल हुसैन, चिकित्सक, जिला अस्पताल, जांजगीर चांपा
डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वॉइजन के कई कारण हो सकते हैं. कोई भी फल शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता लेकिन जब उसे ठीक से साफ नहीं किया जाता, लम्बे समय से काट कर रखने या कीट प्रकोप को रोकने के लिए किए गए रासायनिक खाद के छिड़काव के कारण भी फल जहरीला हो जाता है, इसके अलावा फलों को ज्यादा दिन तक ताजा दिखाने के लिए दवाओं का उपयोग भी खरतनाक हो जाता है. इस केस में असली वजह का पता पोस्टमार्टम से चल सकेगा।

Ashwarycg24news

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read