Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

शादी-ब्याह की सारी खुशियां मातम में बदली । *अभिषेक सराफ संग राजनंदिनी सोनी के श्रीराम मंगलम भवन ,चांपा से रिसेप्शन से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा*

*सोनी - सराफ परिवार के विवाह की सारी खुशियां मातम में बदली*

Bhupendra Dewangan
Bhupendra Dewangan
·5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

चांपा ( ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज) वेैवाहिक रस्मों की शहनाई अभी थमी भी नहीं थी कि कोरबा के सोनी परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा । अशोक कुमार लोचन प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के संचालक तथा दूल्हा अभिषेक सराफ और राजनंदिनी सोनी के वैवाहिक रिसेप्शन समारोह का आयोजन श्रीराम मंगलमय भवन चांपा में दिनांक 27 अप्रैल, 2026 दिन सोमवार तथा तड़के को देर रात तक जारी रहा। फिर समधिरों, भोजन और अंत मे बिदागरी के पश्चात वधू पक्ष के लोग लौट रहे थे कि उनकी कार फरसवनी-चांपा टोल नाका के आगे ही बढी थी कि रात्रि लगभग 02 बजें के आस-पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

*हादसे का विवरण निम्नानुसार हैं*

*समय-* बीती रात लगभग 2:00 बजें

*स्थान-* चांपा-फरसवनी टोल नाका के आगे,चांपा क्षेत्र

*हादसा-* श्रीराम भवन चांपा के रिसेप्शन समरोह से लौट रही कार दुर्घटना ग्रस्त

*नुकसान-* 03 लोगों की मौके पर मौत , 03 घायल, सराफ सहित स्वर्णकार समाज में शोक की लहर

*मृतकों में-* कोरबा के सोनी परिवार का ढाई वर्ष साल का मासूम भी शामिल हैं ।

*किसे पता था कि यह सफ़र आख़िरी सफर ही होगी! सर्वत्र शोक व्याप्त ।*

प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए तथा सराफ परिवार के शशिभूषण सोनी ने बताया कि अभिषेक - राजनंदिनी परिवार की शादी की रस्में पूरी कर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे परन्तु किसे पता था कि यह सफर आखिरी सफर बन जायेगा । हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके सहित स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई । इधर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ।

*जहां मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां मातम पसरा हुआ हैं*

सोनी परिवार पर टूटे इस कहर ने सबको झकझोर कर रख दिया हैं । जहां दिनांक 27 अप्रैल 2026 कल तक मंगल गीत गूंज रहे थे , आज वहां मातम पसरा हुआ हैं ।

*भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित*

प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव शशिभूषण सोनी तथा केंद्रीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जयदेव सोनी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और सद्गति प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे ।शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति मिले ।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read