Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,

*ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज वेबसाइट के लिए सर्च करें*👇 www.ashwarycg24.com *खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक, युट्यूब चैनल को भी सब्स्क्राइब करें और लाइक व शेयर करना न भूलें।* खबर और विज्ञापन के लिए हमें संपर्क करें।

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर चांपा (ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज) छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर स्थित तृतीय वर्ष की कर्मचारी संघ के कर्मचारी भवन के सभा कक्ष में संपन्न हुआ. जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे कार्यक्रम में परिचय की पश्चात निर्वाचन का कार्यक्रम आरंभ हुआ. जिसमें कर्मचारी नेता व प्रदेश निर्वाचन अधिकारी व श्री सुजान बिन्द ने चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रक्रिया आरंभ की. जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों के विचार आमंत्रित किए गए जिसमें बिना वोटिंग के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. चुनाव में श्री पी. आर. साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को जांजगीर जिला अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने उनका नाम प्रस्तावित किया. जिनका समर्थन श्री गंगाराम गेंदले ने किया. निर्वाचन अधिकारी ने किसी अन्य का का नाम ना आने व निर्धारित समय समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी श्री सुजान बिन्द श्री पी. आर. साहू को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष होने की घोषणा की. निर्वाचन पश्चात नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं साथ ही आप सबको जब कभी मेरी आवश्यकता हो मुझे सेवा का अवसर अवश्य दें.
सभा को कोंडागांव के जिला अध्यक्ष चमन लाल वर्मा ने बिलासपुर के जिला अध्यक्ष गंगा राम गेंदले कोरिया के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कोरबा के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू कवर्धा से पवन ठाकुर मुंगेली से वीरेंद्र कुमार ध्रुव के अलावा अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बजरंग साहू, सुनील, अश्वनी, आशीष, श्रीमती हिमाक्षी सूर्यवंशी आदि का सहयोग सराहनीय रहा.

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read