Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

आयोजन ! आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह ,,,

निःस्वार्थ सेवा करने वाले को 08 गुमनाम नायकों को मिलेगा अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड -2026

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर-चांपा(ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) आर्ट ऑफ लिविंग के अनवरत 45 वर्ष पूर्ण होने एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मोत्सव के शुभ उपलक्ष्य में दिनांक 30 मई 2026 को अग्रसेन भवन, जांजगीर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं ।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड -2026 के तहत समाज के उन 8 प्रेरणादाय निःस्वार्थ सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया हैं , इस अवार्ड में ऐसे व्यक्ति जो गुमनाम रहकर भी अपनी सेवा एवं समर्पण से समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं ।

*निःस्वार्थ व्यक्तियों को मिलेगा सम्मान, जो बिना किसी प्रचार के समाज सेवा में लगे हैं*

प्रिट मीडिया के शशिभूषण सोनी को संस्थान के मनोज कुमार मित्तल और केसी अग्रवाल ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु आश्रम द्वारा पूरे भारतवर्ष में जिला-स्तर पर 3 वर्गों व्यवसाय एवं परोपकार, खेल उत्कृष्टता एवं युवा नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य कर रहे समाज सेवियों के नाम आमंत्रित किए गए थे । इनमें कोसा,कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के रविन्द्र कुमार सोनी भारत का नाम उल्लेखनीय हैं, जिन्होंने छतीसगढ़ी भाषा में श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद किया हैं ।

*जांजगीर-चांपा जिले से चयनित विभूतियां*


व्यवसाय एवं परोपकार- अरुण कुमार अग्रवाल

खेल उत्कृष्टता के क्षेत्र में - केवा एवं देवेन्द्र यादव

युवा नेतृत्व- सुश्री रुंजा जायसवाल

धार्मिक पुस्तक लेखक और विचारक - रविन्द्र कुमार सोनी,भारत

अन्य जिलों से चयनित लोगों में मुख्यतः


व्यापार एवं परोपकार - धूरसाय रजक ,पाली

खेल कूद - मिस जेश केशरवानी, खरसिया

युवा नेतृत्व - मिस विनिता , तमनार

*समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय*

इस अवसर पर आयोजित समारोह में 8 विभूतियों का सम्मान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय जी के मुख्य आतिथ्य एवं करकमलों से किया जायेगा। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया हैं । पुरस्कार के पश्चात भजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई हैं ।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read