Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

मिनी इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप” 2026 जांजगीर-चांपा के हल्क फिटनेस क्लब ने बढ़ाया जिले का मान, खिलाड़ियों ने बॉडीबिल्डिंग पावरलिफ्टिंग जीते अनेक पदक,,,

मिनी इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप” 2026 जांजगीर-चांपा के हल्क फिटनेस क्लब ने बढ़ाया जिले का मान, खिलाड़ियों ने बॉडीबिल्डिंग पावरलिफ्टिंग जीते अनेक पदक

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर-चांपा (ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) जिले के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी फिटनेस सेंटर 🇮🇳🥇हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक पदक एवं सम्मान अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।



हाल ही में रायपुर जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मिनी इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप” में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा के 🇮🇳🥇हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल कीं।



पदक विजेता खिलाड़ी

🏆 🥇चंद्रहास विश्वकर्मा – बॉडीबिल्डिंग में स्वर्ण पदक तथा 🏆मेन्स फिज़ीक में पांचवां स्थान।
🏆🥈राकेश कुमार कुम्हार – बॉडीबिल्डिंग में दूसरा स्थान।
🏆🥈गौरव बरेठ – दिव्यांग श्रेणी में दूसरा स्थान।
🏆 गजानंद “गज्जू” मैन्यूर –
मेन्स फिज़ीक में चौथा स्थान तथा 🏆जीन्स मॉडलिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया।
🥇 हर्ष पाटले
बॉडीवेट: 59 किलोग्राम
🏋️ खेल: पावरलिफ्टिंग
🏅 उपलब्धि: 2 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
🥈 यश पटेल
बॉडीवेट: 50 किलोग्राम
🏋️ खेल: पावरलिफ्टिंग
🏅 उपलब्धि: द्वितीय स्थान प्राप्त

🇮🇳हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर तक लहराया परचम, जिले का बढ़ाया मान, जिले के प्रतिष्ठित 🇮🇳हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर न केवल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विश्व स्तर (वर्ल्ड लेवल) तक पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए 😊गर्व और खुशी का विषय है।


🇮🇳हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि यदि सही मार्गदर्शन और समर्पण मिले तो छोटे शहरों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। क्लब के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इन सफलताओं के पीछे क्लब के अनुभवी प्रशिक्षक किशन वर्मा एवं कैलाश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों गुरुजनों द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार निःस्वार्थ भाव से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।



कोच किशन वर्मा एवं कैलाश वर्मा युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, आर्म रेसलिंग एवं अन्य खेलों के लिए निरंतर नए-नए खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जांजगीर-चांपा जिले की पहचान खेल जगत में लगातार मजबूत हो रही है। जिलेवासियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जिले के युवा खेलों के प्रति प्रेरित होंगे और भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।
अपने बहुमूल्य समय में से कुछ क्षण नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालें। स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

🥇🇮🇳 हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा — फिटनेस, अनुशासन और सफलता की पहचान। 🇮🇳🏆
🥇🇮🇳🏆 हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा आपका हार्दिक स्वागत करता है। 🏆🇮🇳🥇

संदेश:
“नशे से दूरी बनाइए, खेलों से दोस्ती बढ़ाइए। स्वस्थ युवा ही मजबूत भारत का निर्माण करते हैं।” 🇮🇳🏆💪

जिम और खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और चरित्र का भी निर्माण करते हैं।” देश का गौरव बढ़ाएं।

संबंधित खबरें

जांजगीर चांपा
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि,,,,,

पद्म विभूषण तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी…

BHUPENDRA DEWANGAN
4 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति,,

युवा जोश और आतिशबाजी के साथ चांपा में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक, संगठन को सशक्त बनाने की बनी रणनीति

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

BHUPENDRA DEWANGAN
6 days ago· 5 min read