Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa
ब्रेकिंगछत्तीसगढ़

ॐ गं गणपतये नमः! *व्ही आई पी सिटी नैला में श्री गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 06 से 10 मई तक*,,,

*दिव्य कलश यात्रा 6 मई को निकाली गई, नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी 10 मई को प्रतिदिन हो रही हैं पूजन-हवन*

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
Ashwarycg24news
Janjgir champa

जांजगीर-चांपा (ऐश्वर्य सीजी24 न्यूज) भारतीय सनातन संस्कृति में विध्नहर्ता, प्रथम पूज्य, बुद्धि और ज्ञान के देवता गणेश जी का स्थान सर्वोपरि हैं । किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेशाय नमः से की जाती हैं । इसीलिए इन्हें प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति और बुद्धि और ज्ञान के देवता कहा जाता हैं और इसके मंदिर विश्व भर में हैं तथा पूजा-अर्चना की जाती हैं । सनातन संस्कृति , हमारी पहचान, आस्था,एकता और सेवा के भाव के साथ व्ही आई पी सिटी नैला जिला जांजगीर-चांपा में नवनिर्मित श्रीगणेश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं । श्रीनहरिया बाबा कंस्ट्रक्शन एवं सिटी परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया हैं ।

कार्यक्रम का विवरण

*तिथि-* 06 मई से 10 मई 2026 तक

*कलश यात्रा-* 06 मई 2026 को

*मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-* 10 मई 2026 को

*स्थान-* व्ही आई सिटी नैला जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

*आयोजन-* प्रतिदिन पूजन, हवन,अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यक्रम

ईश्वर की असीम कृपा और आप सभी के सहयोग से श्रीगणेश जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं । गौरतलब हैं कि दुर्गात्सव समिति के प्रमुख राजेश कुमार पालीवाल का हैं व्ही आईपी सिटी !

*श्रीगणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में राजेश पालिवाल की भूमिका अग्रणी*

दुर्गा उत्सव समिति नैला के प्रमुख राजेश पालीवाल भी सिटी परिवार के साथ इस पवित्र अनुष्ठान में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और देखरेख में धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा तैयार की गई हैं ।

*सनातन धर्म की स्थापना और सर्व हितार्थ*

धार्मिक आस्था रखने वाले पवन अग्रवाल और शशिभूषण सोनी ने बताया कि सनातन धर्म की स्थापना सबकी रक्षा करे के संदेश वाक्यांश के साथ यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा हैं । गणेशजी रिद्धि और सिद्धी के स्वामी हैं । छात्र-छात्राएं, व्यापारी, कलाकार सभी बुद्धि और विवेक की सफलता के लिए इसकी आराधना करते हैं । हाथी का मस्तक, विशाल सोच, बड़े कान अधिक सुनने, छोटा-सा मुख कम बोलने और लंबा उदर सब कुछ पचाने की सीख देता हैं। श्री नहरिया बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं समस्त सिटी परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्म प्रेमी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं ।

संबंधित खबरें

सक्ती
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

सक्ती में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा…

BHUPENDRA DEWANGAN
12 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में,,,

चांपा: पोस्ट ऑफिस में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में

BHUPENDRA DEWANGAN
15 days ago· 5 min read
Ashwarycg24news
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

जांजगीर-चांपा में 28वें कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, पूर्व सैनिक और उनके परिवार होंगे सम्मानित,,,

BHUPENDRA DEWANGAN
about 1 month ago· 5 min read