Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल:पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों को बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बा

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··2 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल:पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था
TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल:पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों को बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को रिजाइन दिया था। बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी। सुखेंदु रॉय बोले- RG कर केस में सवाल उठाने पर जान से मारने की धमकी मिली सौगत रॉय बोले- TMC को कोई फर्क नहीं पड़ेगा ममता के पास अब 22 विधायक और 17 सांसद बचे टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं। विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा, एक महीने पहले पद संभाला था तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीनीयर लीडर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने नियुक्ति के महज एक महीने बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के अन्य सभी पद भी छोड़ दिए हैं। उनके बागी गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त, न्यूज़ीलैंड के लिए हुए रवाना
भारत

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त, न्यूज़ीलैंड के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त कर न्यूज़ीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
रूस में कितना गंभीर होता जा रहा है तेल संकट, पेट्रोप पंप पर लगती लंबी कतारें
भारत

रूस में कितना गंभीर होता जा रहा है तेल संकट, पेट्रोप पंप पर लगती लंबी कतारें

रूस की तेल रिफ़ाइनरियों पर यूक्रेन लगातार ड्रोन हमले कर रहा है. इससे रूस में ईंधन की कमी हो गई है और लोगों को पेट्रोल…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
बेंगलुरु में छात्र की आत्महत्या से मौत, परिवार ने शिक्षकों पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया
भारत

बेंगलुरु में छात्र की आत्महत्या से मौत, परिवार ने शिक्षकों पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया

पुलिस ने कहा कि मधुश्री ने एक हस्तलिखित नोट छोड़ा है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे होमवर्क पूरा नहीं करने के लिए एक…

NDTV India
1 day ago· 1 min read