Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी

दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और AAP के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने PWD ऑफिस के पास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतो

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··4 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी
दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल:इनोवा में साथ थे दोनों MLA; दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी

दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और AAP के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने PWD ऑफिस के पास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। दूसरी तरफ इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP विधायक अभय पाटिल समेत लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर से ITO की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही इनोवा SUV से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों विधायक बैठे थे। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… दोनों विधायक LNJP अस्पताल में भर्ती टक्कर के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर है। हादसे में घायल दोनों विधायकों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है। स्विफ्ट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसा इतना जोरदार था कि स्विफ्ट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी के पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखड़ गए। विधायकों की इनोवा कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर क्षतिग्रस्त कारों के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में मदद की, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। स्विफ्ट ड्राइवर बोले- SUV ने पीछे से मेरी कार को टक्कर मारी स्विफ्ट कार चला रहे आशुतोष पांडे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, मैं ITO की रेड लाइट से दाहिने तरफ मुड़ा। मैं मुड़ा ही था, इसलिए मेरी गाड़ी की स्पीड 20kmph के आसपास ही रही होगी। मैं पुलिस हेडक्वाटर के पास पहुंचा था। पीछे से एक गाड़ी काफी स्पीड में आ रही थी। उसने सड़क का एंगल तोड़ते हुए मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। एयरबैग खुल गए थे, इसलिए मुझे सिर्फ झटका लगा। मेरी गाड़ी हिट हुई थी, मैं खुद को संभालने में लगा था, उस गाड़ी में कौन था, ये देख नहीं पाया। घायल AAP विधायक अनिल झा पहले भाजपा में थे अनिल झा दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से हराया। उन्होंने IGNOU से लाइब्रेरी साइंस में एमए किया है। उपलब्ध चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2025 में उनकी घोषित संपत्ति करीब 4.33 करोड़ रुपये थी। बीजेपी के अभय पाटिल चार बार से बेलगावी से विधायक अभय पाटिल कर्नाटक की बेलगावी दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे 2023 में लगातार चौथी बार इस सीट से विधानसभा के लिए चुने गए। इससे पहले वे 2004-07, 2008-13 और 2018-23 में भी विधायक रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा के आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उनका जन्म 1969 में बेलगावी में हुआ था। वे कृषि और समाज सेवा से जुड़े हैं। उनकी शिक्षा SSLC और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट तक है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत: बेतिया में बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे पिता की भी जान गई बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा
भारत

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा

अमेरिका ने ईरान पर सबसे बड़ा 'आर्थिक हमला' करने की चेतावनी दी है, जिस पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया
भारत

दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया

महिला की पहचान शशि के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसका पति कुलभूषण (65) घायल हो गया।

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read
'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए
भारत

'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए

शहजाद पूनावाला और भाजपा पुणे में अपनी पार्टी के 'छत्रो की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के "पितृसत्ता को नष्ट…

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read