Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मुस्लिम टीम लीडर्स और HR मैनेजर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··2 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा
नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मुस्लिम टीम लीडर्स और HR मैनेजर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कंपनी कैंपस में घुसकर हंगामा किया। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार साल के दौरान HR मैनेजर से शिकायत की गई, लेकिन हर बार नजरअंदाज कर दिया गया। महिला कर्मचारियों के व्यवहार और पहनावे से मामला सामने आया महिला पुलिसकर्मियों भेष बदलकर कंपनी में काम किया पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित था, इसलिए सबूत जुटाना मुश्किल था। महिला पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर कंपनी में काम किया और आरोपियों पर नजर रखी। उन्होंने उनके व्यवहार और लड़कियों से बात करने के तरीके के सबूत जुटाए। पुलिस ने 40 जगहों के CCTV कैमरे चेक किए। इसमें आरोपियों द्वारा लड़कियों को परेशान करने, गलत तरीके से छूने और अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आए। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से बात करके उनका भरोसा जीता, जिससे वे आगे आकर शिकायत कर सकीं। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे लगा था कि कंपनी में अच्छा माहौल होगा, लेकिन वहां काम से ज्यादा उसके धर्म और सोच पर बात की जाती थी। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ लोग कंपनी में अपने पद का गलत फायदा उठा रहे थे। वे नौकरी के लिए आई लड़कियों को पहले भरोसे में लेते थे। उन्हें प्रमोशन और बड़े मौके का लालच दिया जाता था। फिर उन्हें “वीकेंड ट्रिप” के नाम पर बाहर ले जाते थे, जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था और उन पर दबाव बनाया जाता था। मंत्री राणे बोले- ये कार्पोरेट जिहाद -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क!:महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, साथियों ने किया रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव राजधानी में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बाग सेवनिया पुलिस ने एक युवती और एक महिला की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' बनाने की बात करने वाले हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर विवाद क्यों?
भारत

पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' बनाने की बात करने वाले हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर विवाद क्यों?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पैसे लेकर मुसलमानों के वोट काटने से जुड़े हुमायूं कबीर के एक कथित वीडियो के वायरल…

BBC Hindi
9 minutes ago· 1 min read
भाजपा के घोषणापत्र में बंगाल में यूसीसी, घुसपैठ रोकने, महिलाओं, युवाओं को ₹3,000 की सहायता देने का वादा किया गया है।

Hindustan Times
20 minutes ago· 1 min read
लेबनान में नागरिक हताहतों पर भारत 'गहराई से चिंतित': बेरूत पर इजरायली हमले पर विदेश मंत्रालय
भारत

लेबनान में नागरिक हताहतों पर भारत 'गहराई से चिंतित': बेरूत पर इजरायली हमले पर विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी बेरूत और लेबनान के अन्य हिस्सों पर इजरायली हवाई हमलों के बाद आई है, जो युद्ध शुरू होने के…

Hindustan Times
21 minutes ago· 1 min read