Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner

दावा-हुमायूं कबीर ने BJP से 1000 करोड़ की डील की:TMC का आरोप- मुस्लिमों को बेवकूफ बनाने के लिए 'बी' और 'सी' टीम बनाई

पश्चिम बंगाल के आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ डील की बात करते सुना जा रहा है। वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे है कि किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। हालांकि, इस भास्कर इस

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··2 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
दावा-हुमायूं कबीर ने BJP से 1000 करोड़ की डील की:TMC का आरोप- मुस्लिमों को बेवकूफ बनाने के लिए 'बी' और 'सी' टीम बनाई
दावा-हुमायूं कबीर ने BJP से 1000 करोड़ की डील की:TMC का आरोप- मुस्लिमों को बेवकूफ बनाने के लिए 'बी' और 'सी' टीम बनाई

पश्चिम बंगाल के आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ ₹1000 करोड़ डील की बात करते सुना जा रहा है। वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे है कि किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। हालांकि, इस भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। TMC के कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने हुमायूं के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ 'B टीम' और 'C टीम' बनाई है। हुमायूं पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में चुनाव हैं। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। वीडियो में सुवेंद्र अधिकारी से बातचीत का दावा वीडियो में वह (हुमायूं कबीर) दावा करते हैं कि उनकी बातचीत विपक्ष के नेता सुवेंद्र अधिकारी से हुई है। उन्हें दिल्ली ले जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही, वह प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से संपर्क का भी जिक्र करते हैं। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के साथ बातचीत का संकेत भी देते हैं। वीडियो में हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ 1000 करोड़ रुपए की डील का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत के दावे भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अगर वह इस रणनीति में सफल होते हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। टीएमसी का आरोप-ED चुप क्यों है, यह गंभीर मामला तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने यह भी कहा कि वीडियो में कबीर ने 200 करोड़ रुपए एडवांस मिलने और पीएमओ का जिक्र किया है। घोष ने सवाल उठाया कि इस मामले में पीएमओ का कौन-सा अधिकारी शामिल है और इसकी जांच क्यों नहीं हो रही। TMC ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि यह पैसों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला है। पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में अब तक चुप क्यों है।

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

'शासन परिवर्तन' बनाम 'भाजपा वोट खरीदना': पीएम मोदी, ममता बनर्जी ने बंगाल में चुनावी रैलियों में तीखे शब्दबाण चलाए
भारत

'शासन परिवर्तन' बनाम 'भाजपा वोट खरीदना': पीएम मोदी, ममता बनर्जी ने बंगाल में चुनावी रैलियों में तीखे शब्दबाण चलाए

आसनसोल में एक चुनावी रैली में, पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शासन परिवर्तन अपरिहार्य था, क्योंकि टीएमसी का…

Hindustan Times
31 minutes ago· 1 min read
राय: राय | कैसे ईरान युद्धविराम ने पाकिस्तान को सऊदी और यूएई के साथ 10 साल पुरानी 'गड़बड़' को ठीक करने में मदद की
भारत

राय: राय | कैसे ईरान युद्धविराम ने पाकिस्तान को सऊदी और यूएई के साथ 10 साल पुरानी 'गड़बड़' को ठीक करने में मदद की

पाकिस्तान की 'मध्यस्थता' कोशिशों को लेकर बहस जारी है. लेकिन तथ्य यह है कि देश लंबे समय के बाद उचित कारणों से भूराजनीतिक…

NDTV Top Stories
about 1 hour ago· 1 min read
आईडीएफसी बैंक मामले में हरियाणा ने 2 नौकरशाहों को बर्खास्त किया, कोटक महिंद्रा बैंक से नाता तोड़ा
भारत

आईडीएफसी बैंक मामले में हरियाणा ने 2 नौकरशाहों को बर्खास्त किया, कोटक महिंद्रा बैंक से नाता तोड़ा

हरियाणा सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में जमा सरकारी धन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा…

NDTV Top Stories
about 1 hour ago· 1 min read