Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल

जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। भाई के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरो

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··3 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल
जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल

जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। भाई के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी के साथ उसकी प्रेमिका सतपाल कौर को भी नामजद कर लिया है। वहीं, मृतक नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि आरोपी अपने साथ पिस्टल रखता था। इससे पहले कई बार नेहा को कह चुका था कि तेरे मुंह में गोली मार दूंगा। दिव्या ने अपनी झोली फैलाते हुए कहा कि नेहा की अंतिम निशानी उसकी 6 साल की बेटी कियारा को उसे सौंपा जाए। उसे शक है कि आरोपी कहीं उसे भी न मार दे। उन्होंने कहा कि नेहा वेंटिलेटर पर भी अंतिम बार गर्दन घुमाकर अपनी बेटी को तलाशती रही। उसकी बेटी को देखे बिना मौत हो गई। वह बार-बार कह रही थी कि बेटी के देखे बिना नहीं मरना चाहती। उसके अंतिम शब्द थे कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह पालना। नेहा की शादी से लेकर मौत तक पूरी कहानी… धूरी में सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर घर नेहा शादी से पहले चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR) से पढ़ाई करके लेक्चरार के पद पर कार्यरत थी। उसका मायका धूरी (सीएम सिटी) के कक्कड़वाल पुल के पास है। सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर नेहा का घर है। यहीं उनके परिवार का कपड़ों का (एके कलेक्शन) बिजनेस है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मदद मांगी, जिसके बाद पंजाब के सीएम ऑफिस और संगरूर से स्थानीय नेताओं का फोन आया। इसके बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष बच्ची को लेकर फरार घटना के बाद से ही आरोपी पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और प्रेमिका सतपाल कौर फरार हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी नेपाल या भूटान बॉर्डर के रास्ते विदेश भाग सकते हैं, इसलिए पुलिस तुरंत उनके फोटो जारी कर उन्हें गिरफ्तार करे। नेहा की भाभी दिव्या ने रोते हुए गुहार लगाई है कि उनकी ननद की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए 6 साल की मासूम बच्ची क्यारा की कस्टडी उन्हें सौंपी जाए और आरोपियों को ऐसी सख्त सजा मिले जो देश के लिए नजीर बने। आरोप- खुद को एमएलए का पीए बताता था उमंग नेहा के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उमंग बस्सी उर्फ हनी पॉलिटिक्ली तौर पर भी एक्टिव था। वह हमेशा पिस्टल लेकर घूमता था और करतारपुर के एमएलए बलकार सिंह के घर उसका आना-जाना था। एमएलए के साथ फोटो शेयर करते हुए परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को एमएलए का पीए बताता था। इसके दम पर भी वो बदमाशी दिखता था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो जालंधर में उन पर दबाव बना लेता था। पुलिस ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में महिला की टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या:पति-सास ने हार्पिक पिलाया, फिर अस्पताल में छोड़कर भागे; आखिरी VIDEO सामने आया जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति व सास ने महिला को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। पढ़ें पूरी खबर…

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा
भारत

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा

अमेरिका ने ईरान पर सबसे बड़ा 'आर्थिक हमला' करने की चेतावनी दी है, जिस पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया
भारत

दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया

महिला की पहचान शशि के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसका पति कुलभूषण (65) घायल हो गया।

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read
'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए
भारत

'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए

शहजाद पूनावाला और भाजपा पुणे में अपनी पार्टी के 'छत्रो की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के "पितृसत्ता को नष्ट…

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read