Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ा:सांसद गुट-कांग्रेस प्रभारी की मीटिंग टली, 2 शर्तों से बिगड़ी बात; राहुल से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चन्नी

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से करीब 8 महीने पहले टूट का खतरा बढ़ गया है। बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी के गुट की प्रभारी भूपेश बघेल से मीटिंग टल गई है। चन्नी गुट की शर्तों के बाद यह मीटिंग कैंसिल कर दी गई। अब ये मीटिंग कल हो सकती है। मीटिंग को लेकर चन्नी ग

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··3 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ा:सांसद गुट-कांग्रेस प्रभारी की मीटिंग टली, 2 शर्तों से बिगड़ी बात; राहुल से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चन्नी
पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ा:सांसद गुट-कांग्रेस प्रभारी की मीटिंग टली, 2 शर्तों से बिगड़ी बात; राहुल से मिलकर बड़ा फैसला लेंगे चन्नी

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से करीब 8 महीने पहले टूट का खतरा बढ़ गया है। बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी के गुट की प्रभारी भूपेश बघेल से मीटिंग टल गई है। चन्नी गुट की शर्तों के बाद यह मीटिंग कैंसिल कर दी गई। अब ये मीटिंग कल हो सकती है। मीटिंग को लेकर चन्नी गुट की 2 शर्तें थीं, जिनमें कांग्रेस भवन में न मिलने और उसमें प्रधान राजा वड़िंग के मौजूद न होने की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि इन पर सहमति नहीं बनी। चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में ही राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो। इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे। वहीं कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है। बघेल 4 दिन से चंडीगढ़ में डटे हैं लेकिन चन्नी उनसे मिलने के लिए नहीं गए। आज (10 जुलाई) को खत्म होने वाला बघेल का 5 दिन का दौरा 3 दिन के लिए बढ़ सकता है। हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं। जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं? ****************** ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट: 2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे; सांसद रंधावा, MLA राणा-परगट के भी बोल बदले पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है (पढ़ें पूरी खबर)

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त, न्यूज़ीलैंड के लिए हुए रवाना
भारत

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त, न्यूज़ीलैंड के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त कर न्यूज़ीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
रूस में कितना गंभीर होता जा रहा है तेल संकट, पेट्रोप पंप पर लगती लंबी कतारें
भारत

रूस में कितना गंभीर होता जा रहा है तेल संकट, पेट्रोप पंप पर लगती लंबी कतारें

रूस की तेल रिफ़ाइनरियों पर यूक्रेन लगातार ड्रोन हमले कर रहा है. इससे रूस में ईंधन की कमी हो गई है और लोगों को पेट्रोल…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
बेंगलुरु में छात्र की आत्महत्या से मौत, परिवार ने शिक्षकों पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया
भारत

बेंगलुरु में छात्र की आत्महत्या से मौत, परिवार ने शिक्षकों पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया

पुलिस ने कहा कि मधुश्री ने एक हस्तलिखित नोट छोड़ा है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे होमवर्क पूरा नहीं करने के लिए एक…

NDTV India
about 24 hours ago· 1 min read