Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

बंगाल के फालता में काउंटिंग, BJP के देबांग्शु आगे:चुनाव से पीछे हटने वाले तृणमूल के जहांगीर चौथे नंबर पर

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक 6 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 37 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 1904 वोट मिले हैं। फालता सीट

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··4 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
बंगाल के फालता में काउंटिंग, BJP के देबांग्शु आगे:चुनाव से पीछे हटने वाले तृणमूल के जहांगीर चौथे नंबर पर
बंगाल के फालता में काउंटिंग, BJP के देबांग्शु आगे:चुनाव से पीछे हटने वाले तृणमूल के जहांगीर चौथे नंबर पर

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक 6 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 37 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 1904 वोट मिले हैं। फालता सीट पर 21 राउंड की काउंटिंग होगी। यहां 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। रीपोलिंग में वोटिंग करीब 2% बढ़ गई। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.13% मतदान हुआ। इससे पहले, 29 अप्रैल को इसी सीट पर 86.71% मतदान हुआ था। फालता में मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है। आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद था। फालता में दोबारा वोटिंग क्यों हुई, क्या आरोप लगे थे 29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के सबूत मिले। EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं। फालता में आज तक भाजपा नहीं जीती, तीन बार से TMC का कब्जा फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी। साउथ 24 परगना जिले में भाजपा 10 सीटें जीतीं, फालता इसी जिले में फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। सागर, काकद्वीप, गोसाबा और सोनारपुर के साथ जादवपुर, टॉलीगंज, बेहला पूर्व-पश्चिम जैसे शहरी इलाकों में भी बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की। हालांकि बासंती, कुलतली, रायदीघी और बजबज जैसी सीटों पर TMC अपनी पकड़ बचाने में सफल रही। इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में, TMC कैंडिडेट पीछे हटे फालता विधानसभा सीट पर इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और TMC के बीच है। हालांकि दोबारा वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने 18 मई को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। EVM पर जहांगीर ही रहे TMC उम्मीदवार, 3 सवाल-जवाब में जानिए चुनावी पेंच 1. जहांगीर ही रहे टीएमसी उम्मीदवार, उन्हीं को वोट पड़े फालता में नॉमिनेशन और नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान ने भले ही अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर चुनाव से नाम वापस लेना संभव नहीं है। ऐसे में वे अब भी TMC के उम्मीदवार कहलाएंगे। 2. EVM से TMC सिंबल और जहांगीर का नाम नहीं हटा EVM में पार्टी और उम्मीदवार के नाम और सिंबल में कोई बदलाव नहीं किया गा। नियमों के अनुसार, EVM पर TMC के चुनाव चिन्ह के साथ जहांगीर खान की फोटो और उनका ही नाम रहा। हालांकि, जहांगीर खान या किसी अन्य TMC कार्यकर्ता ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। जहांगीर खान वोटिंग वाले दिन घर से गायब रहे। 3. क्या जहांगीर ज्यादा वोट मिलने पर जीत का दावा कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी दुबे के अनुसार, इस पर चुनाव आयोग को ही फाइनल संज्ञान लेना होगा। अगर आयोग जहांगीर का लिखित आवेदन स्वीकार कर लेता है तो TMC के चुनाव चिन्ह पर वोट भले ही ज्यादा पड़े लेकिन वह मान्य नहीं होगा। अगर जहांगीर ने सिर्फ मौखिक तौर पर अपना नाम वापस लिया है और आयोग ने भी उनकी उम्मीदवारी पर संज्ञान नहीं लिया तो ज्यादा मतदान मिलने पर जहांगीर जीत का दावा भी कर सकते हैं। बंगाल में 15 साल बाद ममता का राज खत्म बंगाल में 15 साल बाद ममता सरकार का राज खत्म हुआ है। भाजपा ने 293 सीटों पर आए नतीजों में 207 सीटें जीतीं। वहीं टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें मिलीं। अगर भाजपा फालता में जीत जाती है तो उनकी सीटों की संख्या 208 हो जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध कौन, सामने आई ये जानकारी
भारत

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध कौन, सामने आई ये जानकारी

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी में मारे गए संदिग्ध की पहचान हो गई है. शख़्स का नाम नासिर…

BBC Hindi
about 17 hours ago· 1 min read
"उन्हें कभी हमारे पास न आने दें": विजय को समर्थन देने पर डीएमके ने कांग्रेस पर हमला बोला
भारत

"उन्हें कभी हमारे पास न आने दें": विजय को समर्थन देने पर डीएमके ने कांग्रेस पर हमला बोला

उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस नेताओं पर "बुनियादी कृतज्ञता और शालीनता" की कमी का आरोप लगाते हुए कहा, डीएमके को फिर कभी…

NDTV India
about 18 hours ago· 1 min read
अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर सैन्य अभ्यास किया
भारत

अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर सैन्य अभ्यास किया

अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर एक अभ्यास किया, जो अमेरिकी सैनिकों के हमले के बाद दक्षिण…

NDTV Top Stories
about 18 hours ago· 1 min read