Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

*राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम जांजगीर-चांपा के द्वारा मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज वेबसाइट के लिए सर्च करें*👇 www.ashwarycg24.com *खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक, युट्यूब चैनल को भी सब्स्क्राइब करें और लाइक व शेयर करना न भूलें।* खबर और विज्ञापन के लिए हमें संपर्क करें।

BHUPENDRA DEWANGAN
BHUPENDRA DEWANGAN
C.G. CHIEF EDITOR··5 min read
शेयर करें
जांजगीर चांपा
Ashwary cg 24 न्यूज

जांजगीर चांपा (ऐश्वर्य सीजी 24 न्यूज) अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सयुक्त सचिव जितेंद्रपाल सिंह के आदेश अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, छत्तीसगढ़ टीम (जिला जांजगीर-चांपा ) के द्वारा बिहारगहनी चौक चांपा में स्थित पीथमपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्मित जल उपचार केन्द्र निमार्णाधीन में कार्यरत श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की गई तथा उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने श्रमिकों से उनके कार्य, समस्याओं एवं अधिकारों पर चर्चा की और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। “मजदूर हमारे देश का रीढ़ है उनका सम्मान हमारा कर्त्तव्य है “ मजदूरों के सम्मान में उन्हें जूस की बोतल, बिस्कुट के पैकेट, ग्लूकोज पाउडर एवं पानी की बोतल वितरित की गई।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो संगठन के बैनर तले गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारीगण संभाग संरक्षक (बिलासपुर ) श्री राजेश कुमार सोनी
जिला अध्यक्ष (जांजगीर-चांपा ) श्री रमेश कुमार सोनी जिला महिला सलाहकार सुश्री संतोष पाढी
जिला उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश स्वर्णकार
जिला महासचिव श्री कमल किशोर सोनी
जिला सचिव श्री घनश्याम देवांगन
उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों का सम्मान प्रकट करना, उनके मजदूरों के योगदान को सराहना एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

संबंधित खबरें