Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··1 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था
भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

अफ़्रीकी चैरिटी ने प्रिंस हैरी पर मानहानि का मुकदमा किया
भारत

अफ़्रीकी चैरिटी ने प्रिंस हैरी पर मानहानि का मुकदमा किया

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी द्वारा सह-स्थापित एक अफ्रीकी एड्स चैरिटी ने शुक्रवार को कहा कि उसने "प्रतिष्ठित क्षति" के लिए…

NDTV Top Stories
about 1 hour ago· 1 min read
लेबनान का कहना है कि इसराइल वार्ता अगले सप्ताह वाशिंगटन में होगी
भारत

लेबनान का कहना है कि इसराइल वार्ता अगले सप्ताह वाशिंगटन में होगी

लेबनान के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में युद्धविराम और पड़ोसियों के बीच बातचीत की संभावित…

NDTV Top Stories
about 2 hours ago· 1 min read
2023 दिल्ली बाढ़ अराजकता के बाद, जलभराव को ठीक करने के लिए 40 साल पुराना नाला खोला गया
भारत

2023 दिल्ली बाढ़ अराजकता के बाद, जलभराव को ठीक करने के लिए 40 साल पुराना नाला खोला गया

दिल्ली में अधिकारियों ने दिल्ली गेट नाले के 40 साल पुराने ढके हुए हिस्से को खोल दिया है, इस कदम को मानसून से पहले आईटीओ…

NDTV Top Stories
about 2 hours ago· 1 min read