Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··2 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की
हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात बताया जाता है कि आज सुबह मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर बीच सड़क रख दिया। ऑटो चालक की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण सत्तू विक्रेता की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

इजरायली पीएम नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा 12 अप्रैल को फिर से शुरू होगा
भारत

इजरायली पीएम नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा 12 अप्रैल को फिर से शुरू होगा

बेंजामिन नेतन्याहू, जिन्होंने तीन अदालती मामलों में किसी भी गलत काम से बार-बार इनकार किया है, भ्रष्टाचार के मुकदमे में…

NDTV Top Stories
about 2 hours ago· 1 min read
बीएसएफ सैनिक के घर पर हमले में 2 बच्चों की मौत के बाद मैतेई समूह ने कार्रवाई की मांग की
भारत

बीएसएफ सैनिक के घर पर हमले में 2 बच्चों की मौत के बाद मैतेई समूह ने कार्रवाई की मांग की

मैतेई नागरिक समाज संगठनों ने मांग की कि किसी भी शांति वार्ता शुरू होने से पहले सभी कुकी विद्रोही समूहों को निरस्त्र कर…

NDTV Top Stories
about 2 hours ago· 1 min read