Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··2 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला
भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा। ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

SC पैनल ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए ₹1.5L की सीमा का समर्थन किया
भारत

SC पैनल ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए ₹1.5L की सीमा का समर्थन किया

SC समिति ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए ₹1.5 लाख की सीमा रखने की सिफारिश की है, जब तक कि योजना की…

Hindustan Times
23 minutes ago· 1 min read
सरकार आईटी नियमों में बदलाव के साथ एक्स कम्युनिटी नोट्स की निगरानी चाहती है
भारत

सरकार आईटी नियमों में बदलाव के साथ एक्स कम्युनिटी नोट्स की निगरानी चाहती है

इस मामले से परिचित लोगों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में, एक्स पर भाजपा नेताओं के कई पोस्ट ने सामुदायिक नोट्स को…

Hindustan Times
26 minutes ago· 1 min read
सीबीआई ने ₹550 करोड़ की एचआरवाई फंड धोखाधड़ी की जांच अपने हाथ में ली
भारत

सीबीआई ने ₹550 करोड़ की एचआरवाई फंड धोखाधड़ी की जांच अपने हाथ में ली

सीबीआई हरियाणा में बैंकों से कथित ₹550 करोड़ के फंड की हेराफेरी की जांच कर रही है, जिसमें नगरपालिका धोखाधड़ी और हाल ही…

Hindustan Times
about 1 hour ago· 1 min read