Ashwary CG24 icon
Ashwary
CG24 News
Ashwary CG24 Banner
Ashwary car wash
Srijan Service Barrier Chowk Champa

महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग:3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे भर्ती थे; वेंटिलेटर में धमाके के कारण हादसा

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई। घटना अस्पताल की तीसरी मंजिल पर हुई, जहां आग के बाद धुआं फैल गया। उस समय NICU में 39 नवजात भर्ती थे। आग लगते ही डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने रेस

D
Dainik Bhaskar
Wire Service··4 min read·Via Dainik Bhaskar
शेयर करें
महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग:3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे भर्ती थे; वेंटिलेटर में धमाके के कारण हादसा
महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग:3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे भर्ती थे; वेंटिलेटर में धमाके के कारण हादसा

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई। घटना अस्पताल की तीसरी मंजिल पर हुई, जहां आग के बाद धुआं फैल गया। उस समय NICU में 39 नवजात भर्ती थे। आग लगते ही डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के मुताबिक, NICU के तीन कंपार्टमेंट में से एक में 9 नवजात भर्ती थे। आग की चपेट में आने से इनमें से 3 की मौत हो गई, जबकि बाकी 6 को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इन 6 बच्चों की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में NICU में लगे वेंटिलेटर के अंदर धमाके के बाद आग लगने की आशंका है। घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… मृत बच्चों के परिवारों को ₹5 लाख की मदद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को आज ही अमरावती जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृत नवजातों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। दो दिन पहले एमपी में NICU में आग से एक बच्चे की मौत हुई थी दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भी ऐसी ही घटना हुई थी। शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लग गई थी। हादसे में 3 नवजात झुलस गए थे। अस्पताल स्टाफ ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग बुझाई और तीनों बच्चों को प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की जरूरत थी। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जबलपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इनमें से एक बच्चे का जन्म हादसे से कुछ घंटे पहले ही हुआ था। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। इस साल अस्पतालों में आग की 4 बड़ी घटनाएं 1. मुजफ्फरपुर, बिहार 4 जून को मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में भीषण आग लगी थी। शुरुआती रिपोर्टों में 4 मरीजों की मौत बताई गई थी। बाद की रिपोर्टों में मौतों का आंकड़ा 5-6 तक पहुंचने की जानकारी आई। करीब 20 मरीजों को ICU से निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। 2. कटक, ओडिशा 16 मार्च को SCB मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा ICU में आग लगी। 10 मरीजों की मौत हुई और 11 स्टाफ घायल हुए। शुरुआती तौर पर शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई गई। 3. कानपुर, उत्तर प्रदेश फरवरी में एक निजी नर्सिंग होम के NICU में वार्मर मशीन में आग लगने से नवजात बच्ची की मौत हुई। जांच में सामने आया कि NICU के पास वैध अनुमति नहीं थी और फायर एक्सटिंग्विशर की अवधि भी खत्म हो चुकी थी। 4. नागपुर, महाराष्ट्र मई में दागा मेमोरियल सरकारी महिला अस्पताल के SNCU में बिजली की स्पार्किंग से धुआं और आग की स्थिति बनी। वहां मौजूद 10 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, 6 को दूसरे NICU में शिफ्ट किया गया। किसी की मौत नहीं हुई। -------------------------- आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट: दिल्ली के जिस होटल में आग से 21 जानें गईं, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है। फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पूरी खबर पढ़ें

यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है

Dainik Bhaskar पर पढ़ें

संबंधित खबरें

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा
भारत

अमेरिका की 'सबसे बड़े आर्थिक हमले' की धमकी पर आईआरजीसी ने ये कहा

अमेरिका ने ईरान पर सबसे बड़ा 'आर्थिक हमला' करने की चेतावनी दी है, जिस पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने…

BBC Hindi
about 24 hours ago· 1 min read
दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया
भारत

दिल्ली के पॉश इलाके जीके-1 में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, पति घायल हो गया

महिला की पहचान शशि के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसका पति कुलभूषण (65) घायल हो गया।

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read
'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए
भारत

'आप स्त्री-द्वेष का समर्थन करते हैं, बकवास बंद करें': शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के 'पितृसत्ता को नष्ट करो' आह्वान पर भाजपा के हमले में शामिल हुए

शहजाद पूनावाला और भाजपा पुणे में अपनी पार्टी के 'छत्रो की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के "पितृसत्ता को नष्ट…

Hindustan Times
1 day ago· 1 min read